फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस चौकी में हंगामा करने के मामले में 20 लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। रविवार को पुलिस चौकी में नारेबाजी, हंगामा और धरना-प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। पुलिस कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खलबली मची है।
एएसपी सुमित के अनुसार, गांव सांपला निवासी मिथुन सिरोही ने अपने भाई की दुर्घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ चौकी पर धरना दिया था। इस दौरान पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी भी दी गई। चौकी प्रभारी विपिन मलिक की तहरीर पर मिथुन सिरोही निवासी सांपला, देवसेन निवासी जंधेड़ी थाना कैराना तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हंगामा और आत्मदाह की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, गांव के कुछ लोगों ने भी मिथुन सिरोही के खिलाफ झूठी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है। एएसपी का कहना है कि पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से किए गए हंगामे के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें