चौसाना। गांव पांथुपूरा में रविवार सुबह खेत पर काम कर रहे 30 वर्षीय युवक की सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई। चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की आशंका जताई है। क्षेत्र में 15 दिन में इस तरह का यह दूसरा मामला है।
गांव पांथुपूरा निवासी रजत पुत्र पीतम रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उसे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह खेत में ही गिर पड़े। परिजन उसे तत्काल बाइक से चौसाना के निजी चिकित्सक के यहां लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। रजत के दो बेटे हैं और और वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इससे पहले 6 जून को कस्बा निवासी नवनीत सैनी की भी मॉर्निंग वॉक के दौरान सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई थी।