कांधला। कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के समीप एक गली में घरों के बाहर लगे एसी के तार व पाइप काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया।
मोहल्ले के समीर, रमेश ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोग अपने घरों में थे, इसी दौरान मोहल्ला शेखजादगान में घरों के एसी अचानक बंद हो गए। बाहर निकलकर देखने पर लोगों ने एक युवक को एसी के कटे हुए तार और पाइप ले जाते हुए देखा, जिसे मोहल्ला के लोगों ने पकड़ लिया,जिसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी सुमित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद