थानाभवन। थाना थानाभवन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक सलमान के 75 हजार रुपये वापस कराए । पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
कस्बा जलालाबाद निवासी सलमान खान से 25 फरवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 75 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई
संचालित साइबर सेवा केंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। संबंधित बैंक से समन्वय कर पूरी धनराशि वापस कराई गई। पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित सलमान खान ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।