फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरात की बस गड्ढे में गिरी, हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। दिल्ली देहरादून इकोनामी कॉरिडोर का कार्य चल रहा है। हाईवे कंपनी के द्वारा मुजफ्फरनगर थानाभवन मार्ग पर पिछले आठ महीनों से दो फीट गहरे गड्ढे बनाए गए है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर थानाभवन मार्ग पर शनिवार रात्रि में मुजफ्फरनगर से बरातियों को लेकर थानाभवन जा रही बस जैसे ही ख्यावड़ी गांव के निकट चल रहे दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के पास पहुंची तो हाईवे कंपनी के दो फीट गहरे गड्ढे में बस का पहिया जा गिरा, जिससे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। राहगीरों ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई द्वारा सड़क के चौड़ीकरण के लिये पिछले आठ महीनों से सड़क को दो फिट गहरा किया हुआ है, जिसमें रोजाना हादसे हो रहे हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हादसों को रोकने के लिए न तो कोई चेतावनी बोर्ड है न ही न बैरिकेडिंग की गई है। एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि आसपास कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी का कोई बोर्ड नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें