फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में गांव मुंडेट कला निवासी दीपक कश्यप के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी एनपी सिंह ने साइबर सेल के पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबर धारक दीपक कश्यप निवासी मुंडेट कला के बारे में आदर्श मंडी थाना पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। एसपी ने बताया कि आदर्श मंडी पुलिस ने पीड़ित रोहित कश्यप और नेहा वर्मा निवासी बीटा 2 ग्रेटर नोएडा से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने दीपक कश्यप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी किया जाना बताया गया। इस बारे में उनके द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक लोगों से धोखाधड़ी करके लोन कराने के नाम पर पैसा वसूल करता है। बाद में संबंधित व्यक्ति को न तो लोन कराता है और न ही पैसा वापस करता है। पीड़ित महबूब निवासी गांव टिटौली ने भी प्रार्थना पत्र में आरोपी पर लोन दिलाने के नाम पर 28 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत की है। महबूब ने बताया कि आरोपी को तीन लाख रुपये का लोन कराने के लिए ऑनलाइन 28 हजार रुपये दिए गए हैं।
आरोपी दीपक के विरुद्ध धोखधड़ी कर फर्जी लोन कराने के संबंध में थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर पर भी पिछले साल 2025 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें