कांधला। गांव खेड़ा कुर्तान में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने तलवार लेकर किसान के घर पर हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गांव खेड़ा कुर्तान निवासी मुस्तफा ने बताया कि परिवार और पड़ोस के बच्चों के विवाद हो गया था। इसके बाद मंगलवार को उसके घर पर आरोपी व्यक्ति तलवार लेकर पहुंचा और दरवाजे पर एक के बाद एक वार करने लगा। उस पर तलवार से हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरे हमले का वीडियो बना लिया, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।