कैराना। गणतंत्र दिवस पर बिना अनुमति बाइक रैली निकालने पर पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलीम गुर्जर सहित दो नामजद व 40-50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
कैराना कोतवाली की इमाम गेट पुलिस चौकी प्रभारी गौरव चौहान ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे वे कांधला तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलीम गुर्जर निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द व अफ्फान निवासी सपा काॅलोनी सहित 40-50 अज्ञात युवक बाइक रैली निकाल रहे थे। जनपद में बीएनएस की धारा 163 लागू है। सलीम से बाइक रैली की अनुमति दिखाने को कहा गया, लेकिन उनके पास कोई अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने बिना अनुमति बाइक रैली निकालने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।