फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण का प्रयास, एक लाख छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एकता कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर संदीप ने तीन युवकों पर अपहरण के प्रयास, मारपीट और एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कांबोज कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि 23 नवंबर की शाम वह एकता कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में प्रॉपर्टी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान मंदिर के पास के रहने वाले तीन युवक ऑफिस में घुस आए और आते ही गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह घायल हो गया।
आरोप है कि हमलावर उसके पास रखे एक लाख रुपये, लगभग तीन तोला सोने की चेन भी छीनकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे कार में जबरन बैठाने का प्रयास कर अपहरण करने की कोशिश भी की, लेकिन उसने शोर मचाकर खुद को बचा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि आरोपी लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें