फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के डेयरी चौक पर रास्ते को लेकर हुआ विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के सोनू ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के गुड्डू उर्फ आकिल निवासी गढ़ीपुख्ता कस्बे के डेयरी चौक में कबाड़ी की दुकान करता है। आरोप है कि महताब, आमिर, साकिर, सलमान, गुलशेर और उमरदराज मोहल्ला शाहमुबारिक ने गाली गलौच करते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियार से गुड्डू पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी ओर इमरान निवासी शाहमुबारिक ने भी आरोप लगाया कि उसकी और उसके भाई महताब की कहासुनी गुड्डू उर्फ आकिल से हो गई। आरोप है कि निसार, आकिल उर्फ गुड्डू, आसिफ और आदिल ने लाठी डंडों से मारपीट की, जिसमें महताब को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें