फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली का चालान स्कूटी सवार महिला को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। यातायात पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक स्कूटी स्वामी को ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली का फोटो युक्त 500 रुपये का चालान भेजा गया। इससे स्कूटी सवार महिला काफी परेशान है। महिला का कहना है कि वह कभी उक्त स्थान पर गई ही नहीं और किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं किया।
विज्ञापन

यह चालान वाहन मालिकों के मोबाइल पर ऑनलाइन भेजा जा रहा है। ऐसा ही मामला जलालाबाद के दभेडी टोल प्लाजा के पास सामने आया, जहां सहारनपुर निवासी महिला की स्कूटी का चालान उसके मोबाइल नंबर पर भेजा गया। चालान में उसकी स्कूटी का नंबर (यूपी 11 सीआर 0123) दिखाया गया है, लेकिन फोटो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली का लगा हुआ था।
महिला ने बताया कि 21 नवंबर को उनके मोबाइल पर चालान भेजा गया, जिसमें ट्राॅली में पार्किंग उल्लंघन और गलत नंबर प्लेट दर्शाया गया। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें