फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बच्चों के विवाद में संघर्ष, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव आल्दी में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव आल्दी निवासी अनुज और विनोद पड़ोसी हैं। दोनों पक्षों के बच्चे खेल रहे थे और खेल के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए। शुरुआती समय में लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष हाथों में लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए।
इस झड़प में अनुज पक्ष से अनुज, रुचि और सनुज गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि विनोद पक्ष से विनोद, बसंत और मानवी घायल हुए। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने डॉक्टरी परीक्षण के बाद एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें