फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुलह कराने पहुंची मां को छत से फेंका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बागपत के असारा निवासी 52 वर्षीय रुखसाना अपनी बेटी के ससुराल लिलौन गांव में सुलह कराने गई थीं, लेकिन मंगलवार सुबह छत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी और दामाद के बीच झगड़ा खत्म कराने पहुंची रुखसाना को ससुराल पक्ष ने पीटकर छत से फेंक दिया। सूचना पर पुलिस और एएसपी मौके पर पहुंचे। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

असारा निवासी रूबी उर्फ रूबीना की शादी करीब 13 साल पहले लिलौन निवासी नवाब के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे भी हैं। कुछ दिनों से रूबी और नवाब के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की रात भी छत पर कपड़े सुखाने को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। पति छत पर कपड़े नहीं सुखाने का विरोध कर रहा था। सोमवार रात रूबी ने फोन कर यह बात अपने मायके वालों को बताई, जिसके बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसके पिता वकीलू, मां रुखसाना, भाई और अन्य परिजन ससुराल पहुंचे।
वकीलू का आरोप है कि घर पहुंचते ही ससुराल पक्ष ने हमला बोल दिया। उनकी पत्नी रुखसाना को पीटने के बाद छत से नीचे गिरा दिया गया, जिससे वह घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और दामाद, ससुर व देवर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें