फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आजाद फोन पर बोला-अब्बू को जल्द गुजरात भेज दो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। गुजरात एटीएस ने आजाद के शनिवार देर शाम परिजनों से फोन पर बात कराई। आजाद अपने बड़े भाई से बोला अब्बू को जल्द गुजरात भेज दो। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा
विज्ञापन

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में झिंझाना निवासी आजाद को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में नौ नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से एटीएस आजाद से लगातार पूछताछ कर रही है। एटीएस ने उसी दिन दोपहर को परिजनों को आजाद के गिरफ्तार होने की सूचना परिजनों को दी थी। इसके बाद उसी दिन रात में एटीएस ने अपने फोन से आजाद की उसके पिता सुलेमान से बात कराई थी। उस समय आजाद ने कहा था कि अब्बू मुझे पकड़ लिया गया है। मेरे कपड़े लेकर गुजरात आ जाओ। इसके बाद से परिजनों की आजाद से बात नहीं हुई थी और न ही परिजन अभी तक गुजरात गए हैं।
शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एटीएस अधिकारी के नंबर से उसके पिता सुलेमान के नंबर पर फोन आया। उस समय सुलेमान घर से बाहर गए थे। फोन को बड़े भाई शहजाद ने रिसीव किया। आजाद ने अब्बू से बात कराने को कहा लेकिन उनके घर पर न होना बताया तो आजाद बोला कि अब्बू को जल्द भेज दो। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शहजाद ने बताया कि आजाद ने फोन पर बात की है। वह अब्बू से बात करने को कह रहा था। शहजाद ने बताया कि उसने आजाद से कहा कि उनकी गुजरात जाने के पैसे नहीं है ंऔर न ही कोई गुजरात जा रहा है। शहजाद ने बताया कि फिलहाल गुजरात जाने का किसी परिजन का जाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन

विदित हो कि पिछले रविवार को गुजरात एटीएस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान निवासी आजाद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें