झिंझाना। गुज्जरपुर गांव में गन्ना ढुलाई कर रहे ट्रक को रोककर 10 लोगों ने ट्रांसपोर्टर और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ट्रांसपोर्टर का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव ऊदपुर निवासी वेदपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है और गन्ना ढुलाई का कार्य करता है। 11 नवंबर की देर रात ट्रक चालक आमिर गांव अजीजपुर सेंटर से गन्ना लेकर मिल जा रहा था। जब ट्रक ग्राम गुज्जरपुर पहुंचा तो गन्ने में केबल उलझने पर गांव के कुछ लोगों ने ट्रक को जबरन रोक लिया। चालक की सूचना पर वेदपाल अपने भाई सचिन के साथ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी कर ही रहे थे कि अचानक तौफिक, गुलाब, मंजूरा, जूरा, आजाद समेत आठ से 10 लोग धारदार हथियार और तमंचे लेकर आ गए और हमला कर दिया। हमले में सचिन घायल हो गया। पुलिस ने सचिन को सीएचसी ऊन में भर्ती कराया। संवाद