फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शाखा प्रबंधक पर 20.73 लाख रुपये गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समूह की महिलाओं को लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार पर 20.73 लाख रुपये का गबन करने का आरोप है। एसपी के आदेश पर क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए लोन देती है। शामली के मोहल्ला दयानंद नगर में कंपनी का शाखा कार्यालय है। इस शाखा में कार्यरत शाखा प्रबंधक मनोज कुमार निवासी गांव बनारसती उर्फ बुलेट थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ने योजनाबद्ध तरीके से तिजोरी से छह जुलाई को चार लाख एक हजार 366 रुपये का गबन किया और बिना सूचना दिए शाखा से गायब हो गया। शाखा प्रबंधक ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। उसके परिजनों ने भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। क्षेत्रीय प्रबंधक का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैंक पासबुक लगाकर कंपनी से लोन निकाला और समूह की महिलाओं को धोखे में रखकर बड़े लोन दिलाने के नाम पर 16 लाख 72 हजार 83 रुपये का गबन किया। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी प्रमिता का बैंक पास बुक लगाकर खाते में सेटिन कंपनी से लोन ट्रांसफर करवाया और मिलते जुलते महिलाओं के नाम का उपयोग कर बैंक लोन अदायगी के समय पासबुक बदलकर अपने जानने वालों के नाम पासबुक लगाकर कंपनी से फर्जी लोन ट्रांसफर किया। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि अब तक की जांच में मनोज कुमार ने 20 लाख 73 हजार 454 रुपये कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गबन कर लिए। उनका कहना है कि शाखा में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें