फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लोन की रकम हड़पने के आरोप में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र निवासी महिला ने छह लोगों पर लोन की रकम हड़पने और अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़िता की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया गया कि उसने गांव के इनाम को कहीं से लोन दिलाने के लिए कहा था। इनाम उसके पास अमित निवासी गांव गंगारामपुर खेड़की व दो अन्य व्यक्तियों को लेकर आया। उन्होंने स्वयं को अलग-अलग तीन फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे उनका लोन पास करा देंगे। उसकी एवज में लोन से मिलने वाली आधी राशि उन्हें देनी होगी। इसके बाद तीनों कंपनियों से एक लाख 10 हजार रुपये का लोन दिलवा दिया, जिसकी आधी धनराशि आरोपियों ने ले ली। इसके बाद पीड़िता द्वारा जमा की जाने वाली किस्तों की रकम भी एजेंटों को जमा कराती रही। पीड़िता के मुताबिक सात फरवरी 2025 को फाइनेंस कंपनी के एजेंट आंचल निवासी रेलपार, आदित्य निवासी झिंझाना, अमित व इनाम व दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुस गए और लोन की किस्तों की मांग करने लगे। जब उसने कहा कि वह लोन की किस्तें लगातार जमा कर रही हैं। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और आंचल ने बदनीयती से पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें