फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जमीनी विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव भड़ी मुस्तफाबाद में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया, वहीं एक पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप है। हमले में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भड़ी मुस्तफाबाद निवासी युनुस ने चौकी चौसाना पर तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब आठ बजे उनके परिजन खेत में जुताई कर रहे थे। इस दौरान गांव के 15-20 लोग पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश भी की। हमले में जाहिद, साकिब, मामू, सईद, शाहरुख व वारिस घायल हुए। चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि विवादित जमीन हरियाणा सीमा में आती है, इसलिए मामला हरियाणा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है। दोनों पक्ष शामली जिले के ग्राम भड़ी मुस्तफाबाद के निवासी हैं, जबकि विवादित जमीन हरियाणा के करनाल जिले की सीमा में है।
विज्ञापन

उधर, पूर्व प्रधान खलील ने बताया कि दूसरे पक्ष के कई लोग भी घायल हैं। फिलहाल करनाल जिले के थाना सदर पुलिस ने मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें