शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में विजय चौक के निकट 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई।
रविवार सुबह लोगों ने झिंझाना रोड पर विजय चौक के निकट दुकान के बाहर व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के पास पहचान की कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मृतक के कपड़े आदि देखने से लग रहा है कि वह इधर-उधर मांगकर पेट पालता था। शव की शिनाख्त होने के बाद ही सही पता चल सकेगा।
दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी
झिंझाना। गांव टपराना निवासी सौरव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान चोर मौका पाकर बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बाइक की आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।