फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार, नजला, खांसी और त्वचा के मरीज आए ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। आरोग्य मेलों में बुखार, नजला, खांसी और त्वचा संंबंधी रोगों के मरीज ज्यादा रहे। स्वास्थ्य मेलों में गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेलों में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच की। मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेलों में 50 मरीज आए। इनमें आठ गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इनके अलावा बुखार के चार, खांसी के तीन, एलर्जी के आठ, गैस के तीन, ब्लड प्रेशर के चार, शुगर के तीन और अन्य रोगों के चार मरीज आए। सभी को दवा उपलब्ध कराई गई।
मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। इस दौरान 17 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श और दवा उपलब्ध कराई गई। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 55 मरीज पहुंचे। गर्भवती महिलाओं के अलावा शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के पांच, बुखार के पांच, एलर्जी के छह, सांस के चार और खांसी जुकाम व शरीर में दर्द के आठ मरीज आए। सभी मरीजों को उपचार दिया गया। डॉ. सादिया ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण होने का खतरा रहता है, जिससे बुखार, नजला व खांसी आदि हो सकता है, इसलिए इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें