फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दान दी मोटरबोट, फिर चालू हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्राइवेट गोताखोरों की मोटरबोट खराब होने के कारण एक दिन पहले तीनों मासूम बच्चों की तलाश के लिए चलाया जा रहा सर्च अभियान रुक गया था। वहीं पंजाब के पटियाला निवासी गोताखोर सादिक अंसारी ने स्थानीय प्राइवेट गोताखोरों को अपनी नई रपटिंग मोटरबोट दान कर दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी में तीनों मासूम बच्चों की तलाश के लिए सर्च अभियान को चालू किया।
विज्ञापन

गत तीन अक्तूबर को अपनी पत्नी खुशनुमा की बेवफाई से आहत होकर कैराना नगर के मोहल्ला खैलकला निवासी सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या कर दी थी। घटना के दो दिन बाद सलमान व उसकी बड़ी बेटी महक का शव यमुना से बरामद हो गया था।
अन्य तीन मासूनों का यमुना में कोई सुराग नहीं लग सका था। तभी से स्थानीय प्राइवेट गोताखोर लगातार यमुना में तीनों मासूम बच्चों की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रहे थे, लेकिन दो दिन पहले गोताखोरों की मोटरबोट खराब होने के कारण सर्च अभियान में अड़चन आ गई थी। इसके चलते एक दिन पहले गोताखोर का सर्च अभियान रुक गया था।
विज्ञापन

शनिवार को पंजाब के पटियाला निवासी गोताखोर सादिक अंसारी ने स्थानीय गोताखोरों को अपनी नई रपटिंग मोटरबोट दान कर दी।उन्होंने पुरानी मोटर बोट करीब 80 हजार रुपये में खरीदकर दान दी है। पूर्व सभासद एवं समाजसेवी मेरबान अंसारी ने बताया कि गोताखोर सादिक अंसारी ने स्थानीय प्राइवेट गोताखोरों को अपनी नई मोटरबोट दान की है। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना नदी में तीनों मासूम बच्चों की तलाश के लिए सर्च अभियान को चालू कर दिया है।
पिछले कई दिनों से स्थानीय प्राइवेट गोताखोरों के साथ पंजाब के पटियाला निवासी सादिक अंसारी भी यमुना नदी में मासूम बच्चों की तलाश कर चुके हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों शवों को बरामद करने के साथ ही कई लोगों की जानें भी बचाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें