कांधला। गांव असदपुर जिडाना निवासी सलीम ने बताया कि 13 नवंबर को उसका पुत्र अय्यूब और उसकी पुत्रवधू संजीदा बेटे की ससुराल बागपत के बरवाला में बागपत से ट्रेन में बैठकर गांव के लिए आ रहे थे, मगर दोनों घर नहीं पहुंचे। बीच रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।
पीड़ित की विगत 14 नवंबर को उसके पुत्र से फोन पर बात हुई तो उन्होंने सहारनपुर होना बताया जो कि किसी संदिग्ध व्यक्ति ने उनसे फोन पर बात की। उसके बाद से लगातार उसके पुत्र का फोन बंद आ रहा है और पीड़ित लगातार अपने आसपास की रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर अपने पुत्र व पुत्रवधू को खोज रहा है, मगर कहीं भी सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने शुक्रवार को अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाने पहुंचकर अपने पुत्र व पुत्रवधू की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देकर लापता की तलाश शुरू कर दी है।