फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के दिल्ली रोड स्थित राज गार्डन के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनियान निवासी विनीत बाइक पर सवार होकर कस्बे में किसी कार्य से आए थे। दूसरी ओर, बागपत जनपद के गांव असारा निवासी आतिफ अपने गांव लौट रहे थे। दोनों जैसे ही राज गार्डन के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने मदद के लिए तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें