फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सलमान के तीन बच्चों की तलाश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना में गूबे सलमान के तीन बच्चों का आठवें दिन भी पता नहीं चल सका। वहीं मोटर बोट खराब होने व बच्चों के नही मिलने पर गोताखोर भी निराश होकर शांत बैठ गए।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को मोहल्ला खेलकला निवासी 38 वर्षीय सलमान अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूद गया था। गोताखोरों ने करीब 12 किलोमीटर दूर टांडा व ईस्सोपुर टील के पास से सलमान व उसकी बड़ी बेटी महक के शव बरामद कर लिए थे।
सलमान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा व उसके प्रेमी साबिर निवासी गांव जौला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि चार आरोपी अभी भी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन

वही घटना के आठवें दिन शुक्रवार को भी यमुना में डूबे सलमान के बेटे आयान व दो बेटियों शिफा व इनाया के शव नहीं मिल सके, जबकि मोटर बोट खराब होने के कारण शुक्रवार को प्राइवेट गोताखोरों ने सर्च कार्य बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें