फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान प्रकरण : आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
सलमान प्रकरण..आरोपी पत्नी खुशनुमा का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
कैराना। पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से आहत कैराना के मोहल्ला खैलकला के सलमान द्वारा अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को मोहल्ला खैलकला निवासी खुशनुमा अपने पति सलमान के साथ झगड़ा करने के बाद अपने प्रेमी साबिर निवासी गांव जौला के साथ चली गई थी। इसके अगले दिन तीन अक्तूबर को साबिर ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व उसने तीन वीडियो अपनी बहन को भेजे थे, जिसमें मौत के लिए पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य को जिम्मेदार ठहराया गया था। सलमान और उसकी बेटी महक का शव बरामद कर लिया गया था। सलमान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा व उसके प्रेमी साबिर, हारुन, इंतजार, इस्तकार, अंजुम आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलीपुर पुलिया के पास से सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसे प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों का चालान करके मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने कहा कि उसे अपनी बच्चों की मौत का दुख है, मगर पति की मौत का दुख नहीं है। उसने पति पर आए दिन मारपीट का भी आरोप लगाया। एसपी का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, गोताखोरों की टीम ने पांचवें दिन भी यमुना में डूबे तीनों मासूम शिफा, आयान व इनाया की तलाश में तलाशी अभियान जारी रखा। दिल्ली तक गोताखोरों ने तीनों की तलाश की, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।


-

सात माह पहले शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग

कैराना। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सलमान की पत्नी खुशनुमा ने बताया कि पिछले सात माह से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी जौला निवासी साबिर की कैराना में रिश्तेदारी थी। सलमान के पिता शफीक के साथ भी शाबिर के परिवार से दूर की रिश्तेदारी होने के कारण साबिर का सलमान के घर आना जाना था। खुशनुमा चार बच्चों की मां तथा उसकी उम्र 30 साल के आसपास थी, जबकि प्रेमी साबिर 22 साल का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सात माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू होने पर खुशनुमा पांच बार साबिर के साथ चली गई थी। बाद में साबिर के घरवाले ही खुशनुमा को वापस छोड़ जाते थे।

दो अक्तूबर को साबिर और खुशनुमा को सलमान ने बातचीत करते देख लिया था, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद खुशनुमा अकेली बस द्वारा कांधला पहुंची। वहां पर खुशनुमा ने फोन करके जौला से अपने प्रेमी साबिर को कांधला बुलाया। यहां से दोनों बस से शामली पहुंचे। शामली में एक कमरा किराये पर लेकर दोनों वहीं रहने लगे थे। साबिर अविवाहित है तथा कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है। साबिर पूर्व में कार चलाता था, मगर अब कोई काम नहीं कर रहा था। खुशनुमा भी पढ़ी लिखी नहीं है। खुशनुमा ने बताया कि बच्चों की मौत की खबर सुनने पर उसे दुख हुआ था लेकिन पुलिस के डर के कारण वह कैराना नहीं आई।


गोताखोरों की बोट बीच में ही हुई खराब
प्राइवेट गोताखोरों की टीम में शामिल पूर्व सभासद एवं समाजसेवी मेहबान अंसारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे वे नाव के जरिए मासूम बच्चों की तलाश में टांडा पुल तक गए थे, लेकिन रास्ते में बारिश होने के कारण आगे नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि अब गोताखोरों की वोट खराब हो गई है। प्रशासन से बोट व अन्य संसाधनों की व्यवस्था कराने की अपील की जाएगी। इसके अलावा पीएसी के इंचार्ज एसआई राधेश्याम ने बताया कि सर्च ऑपरेशन फिलहाल बंद है। सलमान के कुछ परिजन दिल्ली तक यमुना में बच्चों की तलाश में गए हुए हैं। प्रयास है कि जल्द ही लापता मासूम शिफा, आयान व इनाया को बरामद कर लिया जाए।


प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इंसाफ दिलाने की मांग की
कैराना। मृतक सलमान के पिता ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इंसाफ दिलाए जाने की मांग की है। सलमान के पिता ने दो मिनट 56 सेकंड की एक वीडियो वायरल में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से इंसाफ दिलाए जाने की मांग की है।

उन्होंने रोते हुए कहा कि बहुत लोग उन्हें बार बार पूछते हैं। उसके परिवार के एक दो नही पांच लोग मरे हैं। जिस घर में पांच बच्चे चले गए हों, उस घर की मानसिक स्थिति क्या होगी। दिनभर लोगों के सवालों के जवाब देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में अगर गलत अलफाज निकल गया हो तो मेरी बात को नजर अंदाज करके मेरी सहायता करें। मेरे पांच बच्चे चले गए। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें