फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसपी ने झिंझाना थाने के माल मोहर्रिर को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने झिंझाना थाने के माल मोहर्रिर राजीव कुमार को निलंबित कर दिया। मालखाने में माल का रखरखाव सही न रखने व लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच सीओ यातायात अपेक्षा को सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि माल मोहर्रिर की कार्य में लापरवाही की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते उसे निलंबित किया है। उधर, हाल ही में झिंझाना पुलिस ने गांव गोगवान निवासी मुश्ताक 5 किलो 890 ग्राम डोडा पाउडर समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया था कि कुछ पुलिसकर्मियों से उसकी मिलीभगत थी। माल मोहर्रिर की इस मामले में भी संलिप्तता हो सकती है।
एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ यातायात को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में जो भी पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें