फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पति और बच्चों की मौत के बाद भी नहीं पसीजा निर्दयी मां का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। वैसे तो कुदरत ने मां एक ऐसा शब्द बनाया था, जिसके आंचल में मासूम को सारे जहां की खुशियों के साथ ही हर तरह से सुरक्षा मिल जाती है। मां अपने बच्चे पर आने वाली मुसीबत के समय अपनी जान पर खेल जाती है। इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। सलमान की पत्नी का इस घटना के बाद भी दिल नहीं पसीजा। वह अपने पति व बच्ची के शव मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

n एक माह में पुल से कूदकर आत्म हत्या की तीसरी घटना : कैराना में पिछले महीने छह सितंबर को हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव पंचवटी निवासी आयुर्वेद के छात्र हिमांशु ने यमुना के पुराने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हिमांशु का शव आठ दिन बाद छपरौली के पास से यमुना नदी से बरामद हुआ था। 14 दिन पहले भी दोपहर में अज्ञात युवक ने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। अज्ञात युवक का शव अभी तक नहीं मिला। करीब 10 दिन पहले भी क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी पत्नी से लड़कर यमुना नदी में कूदने के लिए आया था लेकिन समय रहते पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
n पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गए थे शव: यमुना नदी में मिले सलमान व महक के शव पानी में अधिक समय तक रहने के कारण फूल गए थे। दोनों की जीभ व आंखें बाहर निकली हुई थीं। शवों को देखकर परिजनों में गम का माहौल बन गया। परिजन शवों को देख रोने बिलखने लगे। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें