फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: जयवीर हत्याकांड के आरोपी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंगलौरा में जयवीर की हत्या के मामले में राहुल उर्फ छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। उधर, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव में करीब 15 साल पहले हुई सत्यवान की हत्या करने के आरोपी जयवीर (50) की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जयवीर की हत्या सत्यवान के पुत्र राहुल ने की थी। उस समय जयवीर खेत से घर लौट रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। मृतक जयवीर अविवाहित था। वह सत्यवान की हत्या के आरोप में करीब 11 साल तक जेल में रहा था और तीन चार साल से गांव में रहा रहा था। देर रात में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें