फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अस्पताल में घायलों पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती घायल दो भाइयों पर हमला करने के मामले में सीएमएस की तरफ से अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, पुलिस ने प्लाॅट के विवाद में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव बाबरी में दो अक्तूबर को प्लाॅट के विवाद को लेकर नूरहसन और शमशाद पक्ष के बीच संघर्ष हुआ था। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाबरी पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त लाठी बरामद की है।
उधर, उसी दिन जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में एक पक्ष के फुरकान व इरफान दो भाईयों को भर्ती किया गया था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने आकर दोनों भाइयों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया था। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें