फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झूठा मुकदमा दर्ज कराने, फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। ओदरी गांव में युवक को गोली मारने और रंजिश के तहत झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में अब्दाननगर के भोल्लर उर्फ अकमल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मामला 27 सितंबर का है, जब सरवर निवासी ग्राम ओदरी ने थाने में तहरीर दी थी कि विपक्षी अब्बास, शहजाद, नौशाद व एक अन्य ने उसके मामा वासिद पर फायरिंग की और उन्हें घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर खुलासा किया कि सरवर ने अपने साथियों सादाब उर्फ मोटा, वाजिद उर्फ काला, जग्गा, दलेर सिंह, इलू, मुरली उर्फ आर्यन, अरशद उर्फ काला, भोल्लर और सुमित के साथ मिलकर विपक्षियों पर फायरिंग की थी। इसी दौरान गोली गलती से सरवर के साथी वाजिद को लगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह मामला आगामी पंचायत चुनाव की रंजिश से जुड़ा था। सरवर ने अपने स्वार्थ के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय में पेश किया है, जहां उसकी न्यायिक प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें