फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक की टक्कर से हेड कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रविवार दोपहर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से इमाम गेट पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नितिन कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना तीतरवाड़ा चुंगी से पहले स्थित पानीपत मोड़ की है, जहां हेड कांस्टेबल नितिन वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे नितिन कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद मौके से भागे बाइक सवार की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें