फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क हादसे में दो की मौत के मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जनवरी 2021 में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में आरोपी कार चालक के विरुद्ध सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सात जनवरी 2021 की सुबह थाना बुढ़ाना के गांव बिटावदा निवासी अशोक अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से शामली आ रहे थे। बाइक जितेंद्र चला रहा था। जब दोनों काबड़ौत कोल्हू के पास पहुंचे तभी शामली से तेज गति से जा रही कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से अशोक और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में अशोक के बेटे सर्वेश ने शामली कोतवाली में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कार चालक की पहचान करते हुए शमशाद अहमद के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित कर दिए थे। सोमवार को उक्त मुकदमे में अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें