शामली जनपद में कांधला कस्बे के एक मोहल्ले में शादी से एक दिन पहले लड़का पक्ष द्वारा दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने पर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से इनकार कर दिया।
लड़की पक्ष ने बताया कि पहले से तय सामान भेज दिया गया था। शुक्रवार को लड़के पक्ष को बाइक दिलाने बुलाया गया, लेकिन लड़के पक्ष ने साधारण बाइक के बजाय बुलेट बाइक की मांग की। इसे अनुचित मानते हुए लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया।