फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साइबर ठगी के 3.10 लाख रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में गई धनराशि को होल्ड कराते हुए 3,10,000 रुपये पीड़ित को वापस दिलवाए हैं। शेष राशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

ग्राम कुडाना निवासी मोनू कुमार ने एक नवंबर को चप्पल बनाने की मशीन खरीदने के लिए नेफ्ट के माध्यम से पांच लाख रुपये दिल्ली निवासी संजय कुमार वर्मा के खाते में भेजे थे लेकिन न तो आरोपी ने मशीन दी और न ही रकम वापस की। पीड़ित ने कोतवाली शामली में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी नगर अमरदीप मौर्य के निर्देशन में साइबर अपराधों में गई धनराशि वापस कराने के अभियान के तहत साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से पत्राचार कर आरोपी का बैंक खाता फ्रीज कराया। कार्रवाई के दौरान 3,10,000 रुपये पीड़ित को वापस दिलवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें