कैराना। यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए दो लाख रुपये साइबर सेल और पुलिस की तत्परता से पीड़ित को वापस मिल गए।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला शेखबद्धा निवासी केसर कय्यूम ने सोमवार को अपने परिचित को भेजने के लिए यूपीआई से दो लाख रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन भूलवश यह राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चली गई। गलती का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने विभिन्न बैंकों से संपर्क कर गलत खाते में भेजी गई रकम को होल्ड कराया। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से घटना के 24 घंटे के भीतर ही पीड़ित के दो लाख रुपये वापस करा दिए गए। कय्यूम ने बताया कि उसने रुपये आने की उम्मीद खो दी थी। पुलिस का भी आभार जताया।