फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
crime - फोटो : shamli
विज्ञापन
कैराना। तितरवाड़ा के जंगल में पुलिस ने छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा। मौके से भारी मात्रा में तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ राजेश तिवारी के अनुसार बुधवार सुबह चार बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ तीतरवाड़ा से बुच्चाखेड़ी जाने वाली सड़क पर मजार के पास एक खाली पडे़ खंडहर में छापा मारा। खंडहर में दो युवक तमंचे बना रहे थे। पुलिस को आता देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से विक्की निवासी गांव लिसाढ़ थाना कोतवाली शामली घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक 12 तंमचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। घायल आरोपी विक्की को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तमंचा फैक्टरी चलाने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में विक्की और राजकुमार निवासी लिसाढ़ कोतवाली शामली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें