फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Tue, 03 Nov 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मृतका शकुंतला का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तेजपाल (65) और उनकी पत्नी शकुंतला उर्फ रिक्को (58) निवासी गांव रसूलपुर गुजरान थाना कांधला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। दंपती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे तेजपाल अपनी पत्नी शकुंतला को बाइक पर लेकर पानीपत की ओर से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव पंजीठ के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दंपती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पोते जोगिंदर ने बताया कि उनकी दादी शकुंतला का हरियाणा के गांव गोलाखेड़ा थाना बापौली में मायका है। उनके दादा तेजपाल किसान थे। उनके बड़े बेटे सोनू नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि छोटे बेटे मोनू गांव में ही खेती करते हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके दादा-दादी बाइक से अपनी ससुराल गए थे। शाम को लौटते समय यह हादसा हो गया। वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतका शकुंतला का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें