फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से दंपत्ति घायल, महिला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव स्थित रिश्तेदार का हाल जानने जा रहे पति-पत्नी बाइक फिसलने से घायल हो गए। घायलों में महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी मांगेराम रविवार को पत्नी पिंकी के साथ अपनी बहन के ससुर का हाल जानने के लिए क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी आ रहे थे। बाइक से रास्ते में जैसे ही वह खानपुर अंडरपास के समीप पहुंचे तो उसी समय सड़क किनारे पड़ी पराली की चपेट में आने से बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरने से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अब तक परिजनों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें