फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नए आयाम स्थापित कर आगे बढ़ रहा है देश

विज्ञापन
गांव राझड में परिवार संपर्क अभियान के तहत पत्रक वितरित करते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोदी सरकार-2 के एक साल और प्रदेश की योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत गांव राझड़, मालेंडी और टिटौली में हुए कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने कहा कि जिन कामों को पूरा होते देखने के लिए हमारी पीढ़ियां बीत गई उन कामों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर निगाहें लगाए बैठी है। गन्ना मंत्री ने प्रदेश में भाजपा की सरकार के तीन वर्ष पूरा हो जाने पर कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में कानून का राज कायम है। प्रदेश में पूर्व की सरकारों में गुंडे-माफिया व दलाल हावी रहते थे आज सीएम योगी के नेतृत्व वाली सरकार में इन सबका सफाया हो चुका है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह मादलपुर, भूपेन्द्र सिंह, राजीव शास्त्री, बूथ अध्यक्ष संदीप, सोमदत्त शर्मा, नरेश मालेंडी, सहदेव मुखिया, विक्की टिटौली, सुरेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
खेल मैदान और विद्यालय का हुआ कायाकल्प
शामली। गांव टिटौली में गन्ना मंत्री सुरेश राणा में प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 का कायाकल्प हो जाने पर शिलान्यास किया। इसके साथ ही गांव में ही गेट और खेल मैदान की चारदीवारी का कार्य पूरा हो जाने पर उसका गन्ना मंत्री ने उद्घाटन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान योगेश देवी, राजीव शास्त्री, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें