फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सभासदों ने स्वकर प्रणाली लागू करने की मांग की

विज्ञापन
शामली नगर पालिका में सभासदों की बैठक लेते चेयरमैन अरविंद संगल । संवाद
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली के वार्ड सभासदों ने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल से मिलकर विचार विमर्श के बाद स्वकर प्रणाली लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड सभासद शाहिदा मंसूरी, रोबिन गर्ग, विनोद तोमर, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, नीरज देवी, हाजी साजिद, सुरेंद्र सिंह आदि ने पालिकाध्यक्ष से मिलकर बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि पालिका की तरफ से स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वकर प्रणाली लागू होने से कई गुना टैक्स की बढ़ोत्तरी होगी, जो गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सभासदों से विचार विमर्श करने के बाद ही स्वकर प्रणाली को लागू की जाए। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों को स्वकर प्रणाली विचार विमर्श के बाद लागू करने का आश्वासन दिया।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें