फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों का हंगामा

Sat, 24 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक अचानक स्थगित होने पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन ने मनमानी करते हुए बोर्ड बैठक स्थगित कर दी और विकास के नाम पर योजनाओं का पैसा अपने मनचाहे स्थानों पर खर्च किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक होनी थी। उसके लिए सभासदगण नगरपालिका पहुंचने लगे। इसी दौरान मालूम चला कि बोर्ड बैठक तो स्थगित कर दी गई है। चेयरमैन अरविंद संगल ने बोर्ड बैठक में आने से इंकार कर दिया है। इसको लेकर सभासदों में रोष फैल गया और उन्होंने हंगामा प्रदर्शन कर दिया।

सभासद सेठपाल, अशोक सरोहा, देवेंद्र कुमार, अनीता, सुशीला देवी, मितलेश और धुरेंद्र निर्वाल आदि ने बताया कि यदि बोर्ड बैठक स्थगित करनी थी, तो पहले से सूचना देनी चाहिए थी। सभासदों का आरोप है कि बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई, जिससे समय रहते योजनाओं का पैसा विकास पर खर्च करने में कठिनाई आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन अपने स्वार्थ के लिए नगरपालिका की योजनाओं का पैसा अपने आवास के पास खर्च करा रहे हैं।
विज्ञापन


 उधर, चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि वह कई दिन से अस्वस्थ चल रहे हैं। शुक्रवार सुबह ही वह इसी कारण दिल्ली चले गए थे। बोर्ड बैठक स्थगित करने के बारे में सुबह नौ बजे से ही सभासदों को सूचना दिलवा दी गई थी। पालिका का पैसा मुंडेट के पास खर्च करने के आरोप पर उनका कहना है कि मौके पर जाकर देखा जा सकता है, ऐसा कुछ नहीं हो रहा है आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें