फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नगर में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए पालिका चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का धरना चौथे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को चौथे दिन भी नगरपालिका परिसर में सभासद शाहिद हसन व तौसीफ चौधरी सहित अन्य सभासदों का धरना जारी रहा। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन विकास कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं।
वह जनता की समस्याओं को चेयरमैन के समक्ष रखते हैं, तो कोई समाधान नहीं किया जाता है। चेयरमैन अधिकतर नगर पालिका में नहीं आते हैं और मोबाइल फोन भी बंद रहता है। सभासद या जनता समस्या को लेकर उनसे बात नहीं कर सकते। उनसे मिलना भी मश्किल रहता है। इस वजह से समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होता ओर समस्या जस की तस रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने चेयरमैन पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। सभासदों का कहना है कि जब तक चेयरमैन जनता के बीच आकर विकास का वादा नहीं करते, तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है। रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें