फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सभासदों ने पालिकाध्यक्ष से जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र सभासदों ने वीडियो प्रकरण से जताई अनभिज्ञता
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बोले-चर्चाओं में बने रहने के लिए लगा रहे झूठे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका के वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल और वार्ड 1़6 के सभासद अनिल उपाध्याय ने सीओ सिटी अमरदीप मौर्य को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने करीब डेढ़ माह पहले एसपी व सीओ को एक अनजान वीडियो का जिक्र करते हुए शिकायती पत्र उनके नाम से दिए थे, जबकि जिस वीडियो के बारे में पालिकाध्यक्ष ने जिक्र किया है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दोनों सभासदों के बयान भी गोपनीय कार्यालय में हो चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पालिकाध्यक्ष उन्हें जानबूझकर फंसाने की नीयत से मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न करना चाहते हैं। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से कोई षड़यंत्र करके झूठे मुकदमे में फंसाने या फिर उनकी हत्या कराने की आशंका जताई। सभासदों ने सीओ से मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का कहना है कि दोनों सभासद खुद को चर्चाओं में बने रहने के कारण उन पर इस तरह के मनगढ़ंत झूठे और निराधार आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें