फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकरी पालन योजना पर मिलेगा 39 हजार का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने शुरू की योजना, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से बकरी पालन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत जनपद का लक्ष्य आठ यूनिट निर्धारित किया गया है। एक यूनिट के अंतर्गत एक नर व्यस्क बकरा और पांच मादा बकरी का क्रय किया जाएगा। 39 हजार का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि बकरी पालन शुरू करने वालों को 90 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार देगी और 10 प्रतिशत लाभार्थी को वहन करने होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें तीन वर्षों में बकरी पालन योजना के अंतर्गत चयन कर लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत भूमिहीन, विधवा, निराश्रित , कोविड प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।इसी तरह बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत अनुसूचित जाति की निर्बल महिला के लिए पूर्णत: अनुदान की योजना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें