स्थान: जिला चिकित्सालय केंद्र संख्या-दो
समय-10.40 बजे
प्रवेश द्वार पर कांस्टेबल आकाश और मोहित थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कर रहे थे। सत्यापन काउंटर पर आशा संगिनी रेणु व रेखा पहचान पत्र देखकर सूची में मिलान कर सत्यापन कर रही थी। टीकाकरण कक्ष में एएनएम पूजा टीका लगाने का ट्रायल करती मिलीं। साढ़े 11 बजे तक सात कर्मियों को टीकाकरण का ट्रायल किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि नेटवर्किंग की समस्या के कारण पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं हो रहा है। एक घंटे में मात्र दो कर्मियों का डाटा अपलोड हुआ है। ऑब्जर्वेशन रूम में अतुल गर्ग और सदफ ड्यूटी पर मौजूद मिले।
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, छापते थे नकली नोट
शासन के निर्देश पर जनपद में छह केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था परखने के लिए ड्राई रन किया गया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सही पाई गईं। जिला चिकित्सालय में नेटवर्क की समस्या सामने आई। उसके लिए मैनुअल डाटा रखा जाएगा और नेटवर्किंग में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. वीबी ढंका, सीएमओ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/