कैराना। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने कचहरी और सीएचसी पर रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 320 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान कचहरी में तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनको कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया।
सोमवार को नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट और कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी और कचहरी स्थित न्यायालयों में पहुंची। जहां टीम ने 320 कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट से 200 लोगों की जांच की। जिसमें न्यायालय में कार्यरत तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनको कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। इसके साथ ही 120 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि आरटी पीसीआर किट से 120 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।