फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 केंद्रों पर होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मंगलवार से शुरू हो रहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतिम वर्ष की यूजी-पीजी की परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 11 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद में सीसीएसयू के अंतिम वर्ष की यूजी-पीजी परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा जिले में 11 केेंद्रों पर होंगी। केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहेगी। पहले दिन सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है। आरके पीजी कालेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को द्वितीय पाली में सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक 33 परीक्षार्थी और तीसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक में 245 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। सैनिटाइज की व्यवस्था रहेगी और गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कक्ष में एंट्री दी जाएगी।
सभी परीक्षार्थियों को फेस मास्क लगाना होगा। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सैनिटाइज व पेयजल की पूरी व्यवस्था है, लेकिन अगर कोई परीक्षार्थी घर से अपना सैनिटाइजर और पानी की बोतल लाता है तो कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह और बेहतर रहेगा। वीवी पीजी कालेज शामली की प्राचार्य डॉ. वंदना ने बताया कि मंगलवार को द्वितीय पाली में 56 और तृतीय पाली में 460 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में परीक्षा नहीं है। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करा दिया गया है। सोशल डिस्टेंस बनाकर परीक्षा कक्षों में सीट लगाई गई है। हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आरके पीजी कालेज शामली।
वीवी पीजी कालेज शामली।
हिंदू महिला महाविद्यालय शामली।
सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन शामली।
सेंट आरसी हायर एजुकेशन बनत।
चौ. अतर सिंह डिग्री कालेज थानाभवन।
स्वामी कल्याण देव कन्या महाविद्यालय बाबरी।
उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कालेज झिंझाना।
स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज सिकंदरपुर बहाड़ी माजरा।
राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला।
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें