फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के साथ गांवों में भी तेजी से पैर पसार रहा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से निकल गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

शामली। जिले में शहरों और कस्बों से निकलकर कोरोना संक्रमण गांवों में भी तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले साल गांवों में इक्का दुक्का ही केस मिले थे, लेकिन इस बार गांवों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
पिछले साल कोरोना संक्रमण का फैलाव शहरों और कस्बों में ज्यादा रहा है। उस समय यह माना गया था कि ग्रामीण देहात क्षेत्र के लोग कठिन परिश्रम करते हैं, इस वजह से उनकी प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने के कारण कोरोना संक्रमण का असर कम रहा था, लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में गांव देहात भी आ रहे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं है, जब जिले के गांवों में कोरोना के केस न मिल रहे हों। मंगलवार को 290 संक्रमितों में 100 से अधिक केस गांवों में मिले हैं। इससे पहले दिन सोमवार को 159 केस में 50 से अधिक, शनिवार को 209 केस में 92 और शुक्रवार को 74 में 26 लोग गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि गांवों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि शहर, कस्बों के साथ ही गांवों में भी बाहर से आने वालों की निगरानी की जा रही है। जहां पर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बढ़ा संक्रमण का खतरा
शामली। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर गांवों में सरगरमी बढ़ती जा रही है। गांव से बाहर रहने वाले वोटरों को प्रत्याशियों द्वारा बुलवाया जा रहा है, इसलिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने घर पहुंचेंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें