चार बैंक कर्मी सहित 290 संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन दिन तेज होती जा रही है। मंगलवार को चार बैंक कर्मचारियों सहित 290 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित होने का रिकार्ड है। इससे तीन दिन पहले एक दिन में 209 कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना के 44 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 914 हो गई है।
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 290 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक केस मिलने का रिकार्ड है। कोरोना संक्रमितों में पांच बैंककर्मी, चार फायरकर्मी शामिल हैं। शामली शहर में 80 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा जलालाबाद में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
गांव कुड़ाना में दस, खानपुर में तीन, गांव बुटराड़ा में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके अलावा लिलौन में दो, हाथी करौंदा, पेलखा, लांक, लपराना, भैंसवाल, सेवापुर, ढिंढाली, लपराना, हिरनवाड़ा, शिकारपुर, सिलावर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। टिटौली में तीन, मुुंडेट कलां में एक, गढ़ीपुख्ता में दो, कांधला में 11, झिंझाना में पांच, खेड़ीकरमू में तीन, गागौर में एक, यारपुर, लुहारी, भनेड़ा उद्दा, कस्बा थानाभवन में 10, खेड़ा कुरतान में चार संक्रमित मिले। घसौली में तीन, खंदरावली में तीन, डांगरोड़, भारसी में दो-दो, बनत में तीन, सिंभालका में दो, बुच्चाखेड़ी में एक, ऐरटी में एक, कैैराना में बैंककर्मी समेत पांच, जगनपुर में एक, कनियान में एक, दुर्गनपुर में एक, ऊन में तीन, तितारसी में एक, आबादगढ़ में एक, लिसाढ़ मेें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 290 केस मिले हैं, जबकि 44 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से अब जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 914 हो गई है।