फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, छह नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, छह नए केस मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में कोरोना संक्रमित महिला की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं। उधर, पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले 10 लोग ठीक हुए है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 129 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमित छह लोग मिले हैं। नए केस में शहर के कैराना रोड निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। झिंझाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। कस्बा कांधला में 30 वर्षीय और 34 वर्षीय दो युवकों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमिक मिली। कांधला क्षेत्र के एलम में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उधर, मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बा कांधला निवासी 55 वर्षीय महिला शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। करीब 15 दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं पर उसका कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। सात अगस्त को सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस महिला की मौत के बाद जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मेरठ में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं जबकि 10 लोग ठीक हुए हैं। जनपद में अब एक्टिव केस की संख्या 129 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें